
बिलासपुर। धाखाधड़ी की राशि को जमा करवाने के लिए बैंक खाता उपलब्ध करवाने वाला आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से नगद 1950 रुपए व एक मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
मुख्यालय रायपुर से प्राप्त लेयर म्यूल खातों की जांच कर कार्यवाही करने संबंधी निर्देश दिए हैं। भारत शासन द्वारा संचालित पुलिस पोर्टल समन्वय के माध्यम से बैंक ऑफ महाराष्ट्रा सकरी ब्रांच हाफा रोड सकरी के संदिग्ध बैंक खाता की जानकारी पोर्टल से प्राप्त किया। बैंक खाते के विरूद्ध लगभग 18 शिकायत दर्ज होना पाया गया है। खाता धारक व उपयोगकर्ता द्वारा अपराधिक षडयंत्र रचकर विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर पीडि़तों के खातों से बिना उनकी सहमति के चुराई हुई संपत्ति को इधर-उधर कर उपयोग किया गया है। प्रथम दृष्ट्या बैंक ऑफ महाराष्ट्रा के संदिग्ध बैंक खाता जो कि श्रीधाम यात्रा सेवा समिति के नाम से रजिस्टर है। उक्त बैंक खाते का प्रोपराइटर उपेंद्र सिंह निवासी आसमा सिटी होम सकरी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी उपेन्द्र सिंह को पूर्व में गिरफतार कर न्यायलय में पेश किया जा चुका है। इस प्रकरण में आरोपी भानूप्रताप स्वयं व अन्य का खाता को जानबुझकर अत्यधिक लाभ कमाने व देने का लालच देकर म्युल एकाउंट के माध्यम से ठगी किया है, जिस पर आरोपी भानूप्रताप (32) निवासी पुटपुरा थाना नांदघाट जिला बेमेतरा, हामु वार्ड क्रमांक 13 बछेरापारा तिफरा सिरगिटटी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से नगद 1950 रूपए व एक मोबाइल जब्त किया गया।
