Headlines

चार महिलाओं समेत 35 लोगों ने किया रक्तदान , गंभीर व जरुरतमंद मरीजों को मुफ्त में मिलेगा खून

बिलासपुर। दाऊदी बोहरा जमात बिलासपुर द्वारा रक्तदान शिविर और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया। जिसमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। शिविर में दुर्लभ मिलने वाला ओ नेगेटिव, बी नेगेटिव ग्रुप भी जमा किया गया।

शिविर में डॉ. समर्थ शर्मा ग्लोबल गैस्ट्रो, लीवर रोगों के विशेषज्ञ की टीम बिलासा ब्लड सेंटर की टीम, डॉ. यशवंत दुबे अर्पण शुगर क्लिनिक की टीम ने निशुल्क सेवाएं प्रदान की। शिविर का मकसद इंसानियत की सेवा और अपने समाज में युवाओं को रक्तदान के लिए जागरूक बनाना था। साथ ही समाज के हर वर्ग तक उचित स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सके। इसके भी निरंतर प्रयास दाऊदी बोहरा जमात द्वारा किए जाते रहे हैं। समाज द्वारा हाल ही में एक वॉकाथान भी आयोजित की गई, जिससे समाज के साथ साथ शहर को भी स्वस्थ शरीर स्वस्थ मन की प्रेरणा दी गई। चिकित्सकों की टीम ने सैकड़ों लोगों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य परामर्श दिया। डॉ. समर्थ शर्मा द्वारा लिवर और पेट सम्बंधित बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए विशेष देखभाल के तरीके समझाए गए। रक्तदान शिविर में जमा हुआ रक्त थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों के लिए निशुल्क डोनेट किया गया, जिसे बिलासा ब्लड सेंटर की मदद से उन बच्चों तक पहुंचाया जाएगा। शिविर का संचालन और सफल आयोजन शब्बीर बन्दुकवाला, ताहेर भारमल, जोहेर भारमल, अब्दुलहुसैन, अदनान वनक और उनके सहयोगियों द्वारा किया गया। शिविर में निशुल्क सेवाएं जज्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी और संजय मतलानी की टीम द्वारा दी गईं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *