Headlines

आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेघावी विद्यार्थी हुए सम्मानित

बिलासपुर। शनिवार को शासकीय आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोनी बिलासपुर में पांचवां कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। शिल्प प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षण योजना एंव शिल्पकार प्रशिक्षण योजना के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा 2026 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रवीण्य प्रमाण पत्र व प्रशस्ति पत्र, स्मृृति चिन्ह प्रदान किया गया।

शनिवार को दोपहर 3 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, जिला उद्योग संघ के हरिश केडिया,लायंस क्लब अध्यक्ष हरदीप सिंह सलूजा,एके सोनी संयुक्त संचालक बिलासपुर, मुकेश साहू, सहायक संचालक रायपुर, राकेश श्रीवास लोको पायलट रेलेव बिलासपुर, समेत अन्य शामिल हुए। आईटीआई के प्राचार्य नवीन कुमार साहू ने बताया कि दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में मेघावी छात्र-छात्राओं को साम्मानित किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में छात्र पहुंचे थे। अतिथियों द्वारा सभी मेघावी छात्रों को उज्जवल भविष्य की बधाई दी। इस अवसर पर प्रथम वर्ष में कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट में रोहन कुर्रे प्रथम रेंक, श्वेता मेश्राम दूसरा रेंक, आरती केंवट तीसरा रेंक हासिल किया है। सिविल सेकंड ईयर के छात्र करन कुमार को प्रथम रेंक, विकास पात्रे को दूसरा, संजू कोशले को तीसरा रेंक प्राप्त हुआ है। मेकेनिकल में योगी को प्रथम, आस्था सिंह को दूसरा, सीया सूर्यवंशी को तीसरा, ड्रइवर में प्रथम अंशुमन तंबोली, रोहन कुमार विजय, मनी राम गोंड को तीसरा रेंक, इलेक्ट्रीशियन में निशा प्रथम, समीर कुमार दूसरा, श्रेया यादव को तीसरा, इलेक्ट्रिॉनिक मनीष कुमार का दूसरा, अंजनी गुप्ता दूसरा, रोहित कुमार तीसरा रैंक, फिटर ट्रेड में मोहनीश यादव फस्र्ट, सुमन दूसरा रैंक, प्रितेश तीसरा तीसरा रैंक मिला है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *