बिलासपुर। रैपिडो चालक ने बीमा शुरू करवाने का झांसा देकर बीमा कंपनी की युवती कर्मचारी से संपर्क किया। फिर प्लान को समझने के लिए महिला को लॉज में लेकर गया। वहां कमरा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी फरार हो गया। इस मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तारबाहर पुलिस ने बताया कि कोरबा निवासी 25 साल की युवती व्यापार विहार स्थित एक प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करती है। लोगों के पास जाकर युवती बीमा पॉलिसी का प्लान समझाकर ग्राहक बनाती है। 27 अक्टूबर को युवती ने रायपुर जाने के लिए रैपिडो बुक किया। जिसके बाद दयालबंद निवासी अभिषेक सलूजा अपनी बाइक लेकर पहुंचा। उसने युवती को रेलवे स्टेशन छोड़ा। तभी उनके बीच बातचीत हुई और मोबाइल नंबर ले लिया। इस दौरान युवती ने उसे बीमा कंपनी में काम करने और प्लान समझाने की बात कही। 28 अक्टूबर को रैपिडो ड्राइवर युवक ने उसे फोन कर बुलाया। युवती ने उसके पास पहुंचकर प्लान की जानकारी दी, तो युवक ने दिवाली से पहले पॉलिसी लेने की बात कही। इस दौरान प्लान समझने के लिए शोरगुल होने का हवाला दिया। फिर किसी शांत जगह पर चलकर बात करने को कहा। युवती उसकी बातों में आकर उसके साथ चली गई। इस दौरान युवक उसे स्टेशन रोड स्थित एक लॉज में ले गया। बातचीत के दौरान युवक ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। उसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया, तब अभिषेक ने उसे धमकी दी, फिर वहां से भाग निकला।
वर्जन
लॉज संचालक ने युवती का पहचान पत्र जमा कराया। जबकि, युवक से पहचान पत्र लिए बिना ही उसे कमरा नंबर 124 की चाबी दे दी। युवक लोकल है। इस मामले में संचालक से जवाब मांगा जाएगा।
सनिप रात्र, टीआई, तारबाहर
