Headlines

संघ ने पथ संचलन और शस्त्र पूजन किया

बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मंगल पाण्डेय उपनगर अज्ञेय नगर व तारामण्डल शाखा के विजयादशमी उत्सव का पथ संचलन व शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। जिसमें क्रान्ति नगर व विद्या नगर शाखा के भी स्वयंसेवक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक गणेश साहू का पाथेय प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि महेन्द्र जैन प्रदेश अध्यक्ष वन्देमातरम् मित्र मण्डल थे। मंच पर मंगल पांडे उप नगर के संघ चालक उदय बहादुर सिंह भी आसीन थे।

मुख्य वक्ता गणेश साहू ने कहा कि राष्ट्र हित के साथ धर्म रक्षा अति महत्वपूर्ण है। जहां धर्म से पृथक होना पतन का कारण है। मन्दिरों में धार्मिक कथा, पूजा, अध्यात्मिक कार्यक्रम हो वहां धर्म की जय हो शब्द उच्चारण होता ही है, का आशय केवल धर्म का आचरण सर्वोपरि है। धर्म की रक्षा यदि होगी तभी हम सुरक्षित रह सकेंगे। संचालन कार्यवाह अशोक तिवारी ने किया। पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक संघगण वेश में कदम से कदम मिलाते हुए पूर्ण अनुशासन बद्ध घोष की ध्वनि के साथ चल रहे थे। अनेक स्थानों पर मातृ शक्ति ने पुष्प वृष्टि कर संचलन का स्वागत किया। संचलन पश्चात सभा में गणमान्य नागरिक सहित मातृ शक्ति की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्षद ध्रुव कोरी, बाल गोविन्द अग्रवाल, विजय चावडा,जय सिंह चन्देल, प्रफुल्ल मिश्रा, संजय गुप्ता, अमित पाण्डेय, प्रकाश शर्मा, विनोद गुप्ता, मुकेश जैन अमित खंडेलवाल व अन्य स्वयंसेवकों की विशेष भूमिका रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *