Headlines

IIT में दाखिले की तारीख तय 23 मई 2027 को होगी JEE Advanced परीक्षा, मिलेगा ऑन स्क्रीन कैलकुलेटर

नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आईआईटी दिल्ली ने जेईई एडवांस्ड 2027 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह परीक्षा 23 मई 2027 को देशभर में आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी आईआईटी दिल्ली को सौंपी गई है।

जेईई मेन के टॉप 2.5 लाख अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

जेईई एडवांस्ड 2027 में वही विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे, जो जेईई मेन परीक्षा में शीर्ष 2.5 लाख रैंक के भीतर जगह बनाएंगे। जेईई एडवांस्ड में प्राप्त अंकों और निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया के आधार पर देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में दाखिले का अवसर मिलेगा।

परीक्षा में मिलेगी ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर की सुविधा

इस बार अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा के दौरान ऑन-स्क्रीन बेसिक कैलकुलेटर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। कंप्यूटर स्क्रीन पर मिलने वाला यह कैलकुलेटर नॉन-साइंटिफिक होगा, जिसमें 10 से 12 अंकों तक का डिस्प्ले रहेगा। विद्यार्थी गणना से जुड़े सवालों को हल करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

इस सुविधा से परीक्षा के दौरान गणना करने में अभ्यर्थियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है। जेईई एडवांस्ड के जरिए देश के प्रमुख आईआईटी संस्थानों में प्रवेश पाने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की तारीख और यह सुविधा दोनों महत्वपूर्ण हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *