
बिलासपुर। दीपावली की रात न्यू रिवर व्यू में पटाखा फोडऩे की बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारीपट हुई। युवकों ने एक दूसरे की बाइक में तोडफ़ोड़ भी की। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों को जेल भेज दिया गया है।
दीपावली की रात रविवार को अरपा नदी किनारे बने न्यू रिवर रोड पर युवराज सोनकर और उसके साथी सडक़ पर पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान राज बैरागी अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। एक पटाखा उसके पैर के पास फट गया। इस पर राज ने विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों गुटों के बीच मारपीट होने लगी। मौके पर हंगामा हुआ और गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ की गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी ने बताया कि जांच में अगर तस्वीरों का संबंध इसी विवाद से सामने आता है, तो उन्हें भी जांच में शामिल किया जाएगा। इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें जरहाभाठा मिनीबस्ती निवासी धन्नू डांडे (28), सिरगिट्टी निवासी सूरज कश्यप (19), सरकंडा निवासी साहिल यादव उर्फ मयंक (22) और बंगालीपारा निवासी अमित यादव (20) शामिल हैं। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
