Headlines

आरएसएस के दीपावली पूजन में केंद्रीय मंत्री तोखन शामिल हुए

बिलासपुर। कार्तिक अमावस्या के पावन अवसर पर रविवार को श्री माधव प्रेरणा केन्द्र एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय कालकर कुंज में दीपावली पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

दोपहर 2 बजे आयोजित इस पूजन कार्यक्रम में संघ के बिलासपुर विभाग संघचालक राजकुमार सचदेव ने सपत्नीक यजमान के रूप में दीपावली पूजन का विधान संपन्न कराया। कार्यक्रम में सामूहिक यज्ञ, हवन और आरती का आयोजन किया गया। वर्तमान पीढ़ी को अपने घर में पारंपरिक पकवान बनाने की संस्कृति से जोड़े रखने के उद्देश्य से इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से विशेष आग्रह किया गया था कि वे अपने घर से ही बनी मिठाइयां लेकर आएं। इस अवसर पर बिलासपुर के सांसद व भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू पधारे। कार्यक्रम में संघ के सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव, विभाग कार्यवाह गोवर्धन, प्रचारक गणेश कुमार, बिलासपुर जिला संघचालक रामधन रंजक, गुरु गोविंद सिंह उपनगर के संघचालक रमेश शराफ, छत्तीसगढ़ प्रांत मिलन मण्डली प्रमुख गणपति रायल और प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख, माधव प्रेरणा केन्द्र बिलासपुर के सचिव विश्वास जलताडे उपस्थित रहे। बिलासपुर नगर के 17 वर्षों तक कार्यवाह रहे वरिष्ठ स्वयंसेवक व सेवानिवृत्त प्राचार्य सुंदर श्याम सचदेव (जिन्हें द्वितीय सरसंघचालक परम पूजनीय गुरुजी से लेकर वर्तमान सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत तक का सानिध्य प्राप्त हुआ है), विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री डॉ. देवनारायण साहू, विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख सौरभ वर्तक, विवेकानंद केंद्र के प्रांतीय अधिकारी उल्हास वारे तथा शिक्षा समूह के प्रमुख कार्यकर्ता श्री प्रफुल्ल शर्मा भी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *