Headlines

सांवाताल गांव में 70 साल से मनाई जा रही परंपरा

 

बिलासपुर। ग्राम सांवाताल के आदिवासी समाज और गांव वालों के आपसी सहयोग से 70 साल से गौरा गौरी पूजा की परंपरा को निभाते आ रहे हैं। सोमवार को गौरा गौरी विसर्जन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम में गांव के प्रमुख लोग रामकिशन, धनी, अमरू, चमरू, मनीराम और हेमन ने विशेष सहयोग किया। इन सभी ने कहा कि गांव की एकता ही इस परंपरा की सबसे बड़ी ताकत है। हर व्यक्ति तन-मन-धन से सहयोग करते हैं, इसलिए यह परंपरा आज तक जीवित है। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के बुजुर्ग, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने परंपरा को आगे भी इसी तरह मिलजुलकर मनाने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *