Headlines

शबनिम इस्माइल ने महिला टी20 विश्व कप के लिए संन्यास से वापसी की

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला वापस ले लिया, क्योंकि उन्हें 12 जून से पांच जुलाई तक ब्रिटेन में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए देश की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। लौरा वोलवार्ट की कप्तानी वाली टीम में 37 वर्षीय इस्माइल भी शामिल हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अपना आखिरी टी20 मैच फरवरी 2023 में केपटाउन में टी20 विश्व कप के फाइनल के रूप में खेला था।

इस्माइल ने अभी तक 113 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 123 विकेट लिए हैं जो दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रिकॉर्ड है। उनके साथ तेज गेंदबाजी विभाग संभालने के लिए मारिज़ेन कैप और डेन वैन नीकेर्क को भी टीम में शामिल किया गया है, जो क्रमश? बीमारी और ंिपडली की चोट से उबरने के बाद वापसी कर रही हैं।

विकेटकीपर-बल्लेबाज कराबो मेसो भी कलाई की चोट से उबरकर वापसी कर रही हैं। सिनालो जाफ्ता टीम की अन्य विकेटकीपर हैं। दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 महिला टीम की पूर्व कप्तान कायला रेनेके को भी टीम में जगह मिली है।

टीम की अन्य खिलाड़ियों में तज़मिन ब्रिट्स, सुने लुस, एनेरी डेर्कसेन, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायोन, अयाबोंगा खाका, टुमी सेखुखुने और नॉनकुलुलेको मलाबा शामिल हैं। पिछले तीन आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम टी20 विश्वकप में अपने अभियान की शुरूआत ग्रुप एक में 13 जून को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। इसके बाद उसका सामना पाकिस्तान, भारत, नीदरलैंड और बांग्लादेश से होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *