Headlines

डोनाल्ड ट्रंप के ‘पागल’ कहने पर बेंजामिन नेतन्याहू ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन कॉल पर बहस को लेकर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने चुप्पी तोड़ी है। नेतन्याहू ने माना है कि इजरायल के सबसे करीबी सहयोगी अमेरिका के प्रेसिडेंट उन पर चिल्लाए और उनको पागल कहा। हालांकि इजरायली पीएम ने इसके बहुत गंभीर नहीं होने का दावा करते हुए इसे परिवार के दो लोगों के बीच के मतभेद जैसा कहा है। नेतन्याहू के साथ बातचीत में इजरायल के लेबनान में हमले जारी रखने से ट्रंप झल्ला गए थे और उन्होंने कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया था।

एक टीवी इंटरव्यू में बुधवार को बेंजामिन नेतन्याहू से सवाल किया गया था कि डोनाल्ड ट्रंप ने आपको सनकी पागल (फकिंग क्रेजी) कहा है। इस पर नेतन्याहू ने जवाबा दिया, ‘बहुत अच्छे परिवारों में कई बार ऐसा होता है कि हमारे बीच कुछ टैक्टिकल मतभेद होते हैं लेकिन हम हमेशा उन्हें सुलझाने का तरीका ढूंढ़ लेते हैं। हम सुबह असहमत होते हैं तो दोपहर तक हमारे पास एक कॉमन एक्शन होता है।’

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *