Headlines

हाथियों ने मचाया आतंक, ग्रामीणों के तोड़े घर

फोटो-30-6 नारायण फोल्डर बिलासपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्रामीण इलकों में हाथियों का दल आंतक फैला रहा है। हाथियों ने ग्रामीणों के घर तोड़े। साथ ही किसानों के फसल को बर्बाद भी किया है। इससे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है। दूसरी ओर हाथियों को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग की टीम सक्रिय है। मरवाही वन परिक्षेत्र के झोरकी गांव में देर रात हाथियों का झुंड पहुंचा। राम सिंह के मकान पर हाथियों के दल ने हमला किया। उनका मकान और बाउंड्रीवॉल पूरी तरह टूट गया। घर में रखा अनाज इधर-उधर बिखेर दिया। घरेलू सामान को भी बुरी तरह तोड़ दिया। घर के आसपास जमकर तोडफ़ोड़ की गई। हाथियों ने धान की फसल को रौंद दिया। वहां लगा बोर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। गांव में अचानक हमले से हडक़ंप मच गया। हमले में एक मवेशी भी गंभीर रूप से घायल हुआ। उस समय परिवार घर के अंदर ही मौजूद था। हाथियों को देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। उनकी जान पर बन आई थी। जान बचाकर भागा पीडि़त परिवार सामने हाथी देखकर परिवार के लोग डर गए। ०००० बॉक्स परिजन बच्चों के साथ घर निकले परिजन ने समझदारी से काम लिया। माता-पिता ने अपने बच्चों को साथ लिया। वे तुरंत घर से बाहर की तरफ भागे। इस तरह सभी लोगों ने अपनी जान बचाई। घटना के बाद से पीडि़त परिवार डरा हुआ है। गांव के अन्य लोग भी सहमे हुए हैं। ००० बॉक्स क्षेत्र में तीन हाथियों दल मौजूद क्षेत्र में तीन अलग-अलग हाथी दल मौजूद हैं। इससे ग्रामीणों की चिंता बहुत ज्यादा बढ़ गई है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। हाथियों की आवाजाही से लोग खेतों में नहीं जा रहे। रात में घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *