Headlines

छात्रों के सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा लक्ष्मीनाथ साहू

बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा द्वारा फल-सब्ज़ी मंडी चौक में एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक, दिल्ली में अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे युवा छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज, आंसू गैस के प्रयोग तथा छात्रों के समर्थन में पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की अलोकतांत्रिक गिरफ्तारी के विरोध में किया गया।

धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनाथ साहू ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों ने केंद्र सरकार की छात्र-विरोधी नीतियों और दमनकारी रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 प्रदर्शन के दौरान प्रमुख मांगें

 केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, लगातार हो रहे पेपर लीक और करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा लिया जाए।

 संसद में तत्काल चर्चा, पेपर लीक, NTA की विफलता एवं छात्रों पर हुए पुलिसिया लाठीचार्ज के मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा कराई जाए।

 दोषियों पर सख्त कार्रवाई, पेपर लीक के दोषियों एवं छात्रों पर बर्बरता करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज सभी प्रकरण तत्काल वापस लिए जाएं।

सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। जब देश का युवा अपने अधिकार और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर सड़कों पर उतरता है, तो उस पर लाठियां बरसाई जाती हैं और आंसू गैस छोड़ी जाती है। छात्रों के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें गिरफ्तार करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस पार्टी छात्रों के सम्मान और अधिकारों की इस लड़ाई में सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।

उपस्थिति, इस एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, पिछड़ा वर्ग विभाग जिलाध्यक्ष सुनील साहू, मंडल अध्यक्ष संत सर्वे एवं अजय मनहरे, शहर महामंत्री महेश ठाकुर, जिला महामंत्री शिव यादव, संजीव पाल, रोमहर्ष शर्मा, अमित यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश साहू, गोविंद यादव, रामायण रजक, दिनेश यादव, अशद खान, पवन कश्यप, बंटी सोनी, सुनील पाण्डेय, नागेश ध्रुव, भागवत श्रीवास, कृष्णा ठाकुर, मनोज बौद्ध, अक्षय नवरंग, सचिन भवानी, गौरव सिंह, संजू कौशिक, राजेश कोसले, गोविंद मानिकपुरी, विकास पाटकर, आनंद पाठक, अरविंद ओझा, वेद रात्रे, अश्वनी राजपूत, दिलबाग सिंह, संतोष सोनी, सूरज कश्यप, असीम दास, कुणाल मरकाम, आशीष वर्मा, समीर वर्मा, रमजान खान, मनोज सूर्यवंशी, हर्ष अनंत, अभिषेक कश्यप, संदीप पाण्डेय, राहुल पटेल, योगेंद्र बंजारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *