Headlines

दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सीएम विष्णुदेव साय, इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर प्रदेश के विकास और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर अहम चर्चा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट कर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री साय ने मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए तस्वीरें भी पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा कि संगठनात्मक विषयों, छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने तथा गरीब, किसान, युवा और मातृशक्ति के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *