Headlines

रमन सिंह के तंज पर भूपेश बघेल का पलटवार, बोले- 90% स्ट्राइक रेट लोकतंत्र की डकैती

दुर्ग-भिलाई, 16 जून। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा राहुल गांधी पर किए गए तंज का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा जवाब दिया है।

दुर्ग सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा के दौरान डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का बंटाधार हो जाता है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ का भी दौरा करना चाहिए ताकि यहां कांग्रेस की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

रमन सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा की चुनावी सफलताओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए, वहां भाजपा का स्ट्राइक रेट लगभग 90 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो कई गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

भूपेश बघेल ने हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार, असम और पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि सामान्य राजनीतिक परिस्थितियों में इतनी बड़ी सफलता संभव नहीं दिखती। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में मतदाताओं की भूमिका कमजोर की जा रही है।

बघेल ने कहा कि यह सिर्फ चोरी नहीं बल्कि लोकतंत्र की डकैती है। उनके अनुसार पहले मतदाता सरकार चुनते थे, लेकिन अब सरकारें ही विभिन्न प्रक्रियाओं के जरिए यह तय करने की कोशिश कर रही हैं कि कौन मतदाता रहेगा और कौन नहीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *