Headlines

पार्क सर्कस हिंसा: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यहां पार्क सर्कस क्रोसिन पर हुई पार्क सर्कस हिंसा के एक दिन बाद, सोमवार को कोलकाता पुलिस के दक्षिण-पूर्व मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, अल्पसंख्यक बहुल इस इलाके में रविवार को प्रदर्शनकारियों द्वारा सुरक्षा बलों पर कथित रूप से पथराव किए जाने से कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि तिलजला इलाके में अतिक्रमण रोधी एक अभियान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हंगामा शुरू हुआ। उसने बताया कि इस घटना के सिलसिले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पार्क सर्कस और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार को किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस र्किमयों को तैनात किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *