Headlines

केरल की जनता की आवाज नयी सरकार का मार्गदर्शन करेगी: राहुल

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को केरल की नयी सरकार को बधाई दी और कहा कि जनता की आवाज इसका मार्गदर्शन करेगी तथा काम की शुरूआत तत्काल हो रही है। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री और 20 अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”केरल के लोगों ने इस सरकार के लिए लड़ाई लड़ी। उनकी आवाज़ इसका मार्गदर्शन करेगी। वी.डी. सतीशन को हार्दिक बधाई। सतीशन जी के साथ ही पूरी कैबिनेट, अब हर केरलवासी की आवाज का प्रतिनिधित्व करेगी। के.सी. वेणुगोपाल जी को धन्यवाद, जिन्होंने आगे बढकर इस अभियान का नेतृत्व किया।”

उनका कहना था, ”यह जीत प्रत्येक यूडीएफ कार्यकर्ता और डिजिटल योद्धा की है जिन्होंने इस अभियान के दौरान अथक प्रयास किया। काम की शुरूआत अभी से हो रही है।” कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”मैं केरल में नयी कांग्रेस-यूडीएफ सरकार को हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि कांग्रेस-यूडीएफ के सामूहिक नेतृत्व में केरल अब सच्ची प्रगति और भविष्य-आधारित विकास का गवाह बनेगा। गरिमा, न्याय, स्वतंत्रता, समावेश और सौहार्द हमारी प्रतिबद्धता के स्तंभ बने हुए हैं।”

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *