बिलासपुर। चुराघाट सामुदायिक भवन के आसपास जुआ खेलने वाले 19 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 52 पत्ती ताश, बोरी फट्टी, कुल नगद 10 हजार 180 रुपए बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
बिल्हा पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों से सम्पर्क कर जुआ,सट्टा खेलने वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी क्रम में ग्राम चुराघाट सामुदायिक भवन के पास आए दिन जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी। विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से 30 अक्टूबर को चुराघाट सामुदायिक भवन में अलग-अलग स्थान पर जुआरी हार जीत का जुआ खेल रहे थे। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर 19 व्यक्तियों से नगद 10 हजार 180 रूपए, 52 पत्ती तास व बोरी फट्टी जब्त किया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक अजय साहू , प्रशिक्षु उनि आकाश बंजारे, प्रशिक्षु उनि योगिता साहू प्रआर 786 अनिल बंजारे, प्रआर 102 अमर चन्द्रा, प्रआर 1034 अरविन्द तिग्गा व थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
धनसाय यादव (32) निवासी चुराघाट, जयकुमार गायकवाड (52) निवासी चुराघाट, श्याम कुमार टण्डन (33) निवासी उडनताल बिल्हा, मनीष टण्डन (34) निवासी उडनताल, राजेन्द्र भारद्वाज (34) निवासी बरतोरी, राजू पाटले (35), भूषण पाटले (48), शिवकुमार पाटले (30), दीपक बंजारे (30), अनुराग पाटले (20), किशोर रात्रे (33), श्याम पाटले (34), पुरूषोत्तम पाटले (25), रविशंकर पाटले (33), गोपी किशन पाटले (19), रोहित निषाद (42), राजकुमार पाटले (52), शिवकुमार केवट (45) , गणेशराम पाटले (45) सभी निवासी चुराघाट थाना बिल्हा को गिरफ्तार किया गया।
