Headlines

संजू हत्या कांड के दोषमुक्त फैसला के खिलाफ अपील करेंगे: गर्ग आईजी 

 

 

बिलासपुर।  संजू त्रिपाठी हत्याकांड मामले के सभी 22 आरोपियों को दोषमुक्त का फैसला आने के बाद  पुलिस जांच को लेकर जनता के बीच तरह-तरह की बातें शुरू हो गई हैं। पुलिस की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने लगे हैं। इस दौरान संजू त्रिपाठी की पत्नी किरण त्रिपाठी ने भी पुलिस पर पैसे के प्रभाव में आकर काम करने का आरोप लगा चुकी है। मंगलवार को बिलासपुर रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग ने भी कहा कि दोषमुक्ति के निर्णय के विरुद्ध अपील करने की कार्रवाई की जाएगी।

 

आईजी श्री गर्ग ने कहा कि न्यायालय के फैसले की समीक्षा कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दोषमुक्ति के निर्णय के विरुद्ध अपील के आधार तय कर अपील करने कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मामले की विवेचना में पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई त्रुटि या कोताही सामने आती है तो उसके लिए भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत जिम्मेदारी तय की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार प्रत्येक माह दोषमुक्ति के मामलों की समीक्षा की जाती है। इस प्रकरण की भी समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

नए कानून के तहत विवेचना होगी

आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के तहत भारत सरकार और राज्य सरकार के निर्देशानुसार जब्ती और अन्य कार्रवाई में ई-साक्ष्य के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य साक्ष्यों को अधिक विश्वसनीय बनाना और अदालत में गवाहों के मुकरने जैसी समस्याओं से निपटना है। तकनीक के इस्तेमाल से विवेचना की उन कमियों को धीरे-धीरे दूर किया जा सकेगा, जिनका लाभ आरोपियों को मिलता रहा है।

कार्यशालाओं का नहीं मिला फायदा

 

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नए कानून लागू होने के बाद से विवेचकों के लिए लगातार कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य जांच की गुणवत्ता सुधारना, तकनीकी साक्ष्यों का बेहतर इस्तेमाल करना और अपराधियों को कानून के मुताबिक उनके अंजाम तक पहुंचाना है। लगातार प्रशिक्षण देने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने फायदा नहीं उठाया।

आगामी माह की बैठक में होगी समीक्षा

आईजी राम गोपाल गर्ग ने कहा कि सुप्रील कोर्ट के नियमानुसार दोषमुक्त मामलों की समीक्षा होती है। प्रत्येक माह विशेष बैठक होती है, जिसमें ऐसे मामलों को फिर से देखा जाता है। संजू त्रिपाठी हत्याकांड मामले को भी आगामी बैठक में लिया जाएगा। साथ ही समीक्षा की जाएगी।

कमियां दूर होने से आरोपी को नहीं मिलेगा लाभ

 

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नवीन कानून के के स्तर को बढ़ाने के लिए पुलिस को लगाातर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ई साक्ष्य का जरुरी रुप से उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। तकनीकी के उपयोग से जांच की कमियां दूरी होगी। इससे आरोपी को लाभ नहीं मिलेगा।

 

विवेचना में किसकी चूक हुई, जांच होगी

 

संजू त्रिपाठी हत्याकांड का फैसला पुलिस महकमे के लिए महज एक और दोषमुक्ति का आंकड़ा बनकर न रह जाए। विवेचना में चूक हुई तो किसकी थी, चूक जानबूझकर हुई या लापरवाही से, और उसके लिए क्या कार्रवाई होगी? और कब तकऔर होगी भी की नही आमजनमानस का यही सवाल है।

 

दोष साबित करना पुलिस की जवाबदारी

 

 

कोर्ट में आरोपियों का दोष साबित करना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन कमजोर विवेचना के कारण गंभीर अपराधों के आरोपियों को लाभ मिलना पूरे कानून-व्यवस्था तंत्र के लिए बेहद चिंताजनक संकेत है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, ऐसी पुख्ता विवेचना भी जरूरी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *