Headlines

हत्या के प्रयास व बलवा प्रकरण के तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलाासपुर। हत्या के प्रयास और बलवा के प्रकरण में 5 वर्षों से फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा चार स्थाई गिरफ्तारी वारंटों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
मस्तूरी पुलिस ने बताया कि 9 मार्च 2021 को ग्राम बिनेका में आरोपीगण ओमप्रकाश कुर्रे (55) उसका पुत्र लव कुर्रे (30), राजेश कुर्रे निवासी ग्राम बिनेका द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीडि़त रामेश्वर कोसले पिता चेतराम कोसले निवासी ग्राम बिनेका व अन्य लोगों के साथ हत्या करने की नीयत से मारपीट कर बलवा करते हुए गंभीर चोट पहुंचाई गई थी। उक्त घटना के संबंध में थाना मस्तूरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश कुर्रे , लव कुर्रे, राजेश कुर्रे तीनों निवासी ग्राम बिनेका को गिरफ्तार किया गया।

घटना के बाद से फरार थे आरोपी

घटना के बाद से ही प्रकरण के उक्त तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस द्वारा लगातार उनकी पतासाजी की जा रही थी, किंतु आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह द्वारा फरार आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।

पांच साल से फरार थे तीनों आरोपी

इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त तीनों फरार आरोपी सिरगिट्टी क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना पर मल्हार पुलिस टीम द्वारा तत्काल गोपनीय तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी गई तथा हत्या के प्रयास एवं बलवा के प्रकरण में पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहे तीनों आरोपियों को पकडऩे में सफलता प्राप्त हुई।

 

स्थाई गिरफ्तारी वारंट की भी की गई तामिली

उक्त आरोपियों के विरुद्ध वर्ष 2018 से संबंधित अन्य प्रकरणों में कुल 4 स्थाई गिरफ्तारी वारंट भी लंबित थे, जिनमें आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम द्वारा चारों स्थाई गिरफ्तारी वारंटों की भी तामिली की गई। तीनों आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई की गई। अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *