
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद के वार्षिक सम्मलेन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाज के विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि समाज रचनात्मक काम करे नए लोगों का सहयोग ले, समाज के युवा बुजुर्ग की शक्ति का उपयोग करें। एक दिशा देने का काम समाज के बुजुर्गों को करना होगा। नई पीढ़ी की ऊर्जा को समाज की बेहतरी के लिए लगाना होगा, हमारा समाज अपनी परंपरा के साथ ही नई तकनीक को अपनाकर आगे बढ़े।
छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रदीप शुक्ला ने कहा कि समाज की जनसंख्या कम हो रही है केरियर के कारण युवा समय पर शादी नहीं कर रहे, जबकि जल्द शादी से कुनबा बढ़ेगा। समाज की संख्या बढ़ेगी, सामाजिक पारिवारिक संबंधों को युवा आगे जान पाएंगे ,इसलिए इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। समाज के लोगो ने सामाजिक स्तर को बनाए रखने, ब्राह्मण समाज में बढ़ते गैर ब्राह्मण में शादी पर प्रदीप शर्मा सलाहकार पूर्व मुख्यमंत्री ने चिंता जताई, बोले दूसरे समाज में गौरजाती शादी का प्रतिशत चार है तो ब्राह्मण समाज में सात प्रतिशत हो गया है ये चिंता का विषय है, समाज के युवाओं में पढ़ाई लिखाई पर अरुचि से दूसरी समस्या पैदा हो रही युवा प?ेंगे लिखेंगे नहीं तो अच्छे रिश्ते नहीं मिलेंगे इसलिए सरस्वती की पूजा जरूरी है तभी लक्ष्मी आएगी।
