Headlines

ओडिशा के रायगड़ा में 1,698 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की शुरूआत की

भुवनेश्वर: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज ंिसह चौहान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की उपस्थिति में ओडिशा के रायगड़ा जिले में ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ (पीएमजीएसवाई)-4 की शुरूआत की। चौहान ने राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री रबी नारायण नायक की मौजूदगी में मुख्यमंत्री माझी को पीएमजीएसवाई-4 का स्वीकृति पत्र सौंपा।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस पहल के तहत 1,698.04 करोड़ रुपये की लागत से 1,701 किलोमीटर लंबी 827 सड़क परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा। इन परियोजनाओं से 898 बस्तियों को पहली बार बारहमासी सड़क संपर्क मिलेगा, जिससे स्कूलों, अस्पतालों और बाजारों तक पहुंच आसान होगी और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

रायगड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि हर गांव को पक्की सड़कों से जोड़ना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था। उन्होंने कहा, “सड़कें सिर्फ सड़कें नहीं हैं, वे ग्रामीण लोगों की जीवनरेखा और उनकी आजीविका का आधार हैं। हमारा संकल्प हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ना है।”

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *