Headlines

पुरानी रंजिश में चाकू लेकर जान से मारने दौड़ा आरोपी गिरफ्तार, हिर्री पुलिस ने भेजा जेल

बिलासपुर। पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने और हाथ में चाकू लेकर मारने के लिए दौड़ाने वाले आरोपी के खिलाफ हिर्री पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बोड़सरा निवासी प्रार्थी ने 23 अक्टूबर को थाना हिर्री पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव का संतोष कुमार मरावी पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौज कर रहा था। इस दौरान आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में चाकू लेकर मारने-पीटने के लिए दौड़ाया। घटना 20 अक्टूबर को सुबह करीब 6 बजे ग्राम बोड़सरा में रामफल कौशिक के घर के पास हुई थी।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना हिर्री में अपराध क्रमांक 338/2026 के तहत धारा 296, 351(3) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुई कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री राजेश जोशी से आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए गए।

थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी संतोष कुमार मरावी को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार मरावी 48 वर्ष, पिता स्व. महेतरू राम मरावी, निवासी ग्राम बोड़सरा, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर को 23 अक्टूबर  को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, पीएसआई उषा निषाद, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार, प्रधान आरक्षक 1252 धर्मेंद्र राजपूत एवं आरक्षक क्रमांक 1383 जितेंद्र कुमार जगत का विशेष योगदान रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *