Headlines

विधायक सुशांत के दीपावली मिलन समारोह में कार्यकताओं की उमड़ी भीड़

बिलासपुर। दीपावली के पावन पर्व पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में राजकिशोर नगर स्थित ओम पैलेस में भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों,अलग-अलग समाजों के गणमान्यजनों, मातृशक्ति, युवा व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शािमल रहे।

समारोह में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम (पापुनि) के अध्यक्ष राजा पाण्डेय ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि जब से सुशांत शुक्ला विधायक बने हैं, बेलतरा विधानसभा में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को एक नई पहचान मिली है। तीजा तिहार जैसे मातृशक्ति के सम्मान और उत्सव से जुड़े भव्य आयोजन, बेलतरा महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को प्रोत्साहन और अब दीपावली स्नेह मिलन जैसे आत्मीय आयोजन यह दर्शाते हैं कि विधायक सुशांत शुक्ला समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेलतरा में इस तरह के अनेक आयोजन पहले देखने को नहीं मिलते थे। इन कार्यक्रमों से विभिन्न समाजों, सामाजिक संगठनों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक मंच पर मिलने, संवाद करने और आपसी संबंध मजबूत करने का अवसर मिल रहा है। विशेष रूप से कार्यकर्ताओं में इन आयोजनों को लेकर अत्यंत उत्साह है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विधायकसुशांत शुक्ला ने जताया आत्मीय आभार

इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सद्भाव और आपसी आत्मीयता का उत्सव है। मेरे लिए बेलतरा विधानसभा का प्रत्येक परिवारजन अपना परिवार है। आज इस आयोजन में वरिष्ठजनों का आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं का उत्साह, मातृशक्ति का स्नेह, युवा साथियों की ऊर्जा तथा विभिन्न समाजों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति देखकर मन अत्यंत आनंदित है।

 

लोगों का स्नेह सबसे बड़ी पूंजी

उन्होंने आगे कहा कि सार्वजनिक जीवन में प्राप्त सबसे बड़ी पूंजी लोगों का स्नेह, विश्वास और सहयोग होता है। ऐसे आयोजन किसी औपचारिकता तक सीमित नहीं होते, बल्कि हमें एक-दूसरे के करीब लाने और रिश्तों को और मजबूत बनाने का माध्यम बनते हैं। हमारा प्रयास है कि बेलतरा विधानसभा में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और पारिवारिक अपनत्व की यह परंपरा निरंतर मजबूत होती रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *