
बिलासपुर। जैन प्रीमियर लीग मे अंतिम दिन दो सेमीफइनल सीनियर सिटीजन के साथ फाइनल मुकाबला खेला गया। श्रीमंत सेठ प्रवीण जैन स्टेडियम पेण्ड्रीडीह मे मैच के शुभारंभ में आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चित्र अनावरण के साथ दीप प्रज्वलन किया गया। जैन प्रीमियर लीग सीजन 6 का खिताब पारस पावर ने जीत लिया मैन ऑफ द मैच रोहित रहे और फीमेल में हर्षी रही। पारस पावर के सम्यक मैन ऑफ द सीरीज घोषित किए गए।
इसके बाद पहला सेमीफाइनल मैच पारस पावर और आदिराज इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें आदिराज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया पारस पावर ने निर्धारित 8 ओवर मे 79 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में आदिराज इलेवन 62 रन पर धाराशाई हो गईं। रोहित ने 32 रन के साथ दो विकेट भी लिए। उन्हें मैन ऑद मैच घोषित किया गया। दूसरा सेमीफाइनल शांति ग्रीन एनर्जी और इंस्पायर वल्र्ड के बीच खेला गया। शांतिग्रीन एनर्जी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। इंस्पायर वल्र्ड ने पहले बैटिंग करते हुए 70 रनों का स्कोर खड़ा किया। शांति ग्रीन एनर्जी ने इस लक्ष्य को सात ओवर में ही पूरा कर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच मयंक रहे। मैच के दौरान श्रीमंत सेठ प्रवीण जैन, शकुंन जैन, प्रशांत जैन, जिमी जैन, बिहान टीयारा शुभम, सत्येंद्र जैन, संदीप जैन, मयंक, संभव, आनंद, प्रदीप, अनुष्का, कल्पना, निधि, नम्रता, अर्चना, गौरव, प्रिया, प्रतीक, रितिक, सीपी, साहिल स्वप्निल, अंशुल जैन और जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।
बाहुबली टाइल्स ने 58 रन का दिया लक्ष्य
ं बाहुबली टाइल्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और निर्धारित 6 ओवर में 58 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। इसके जवाब में बाहुबली टाइटंस ने 40 रन बनाए और 18 रन से मैच हार गई। इसके बाद फाइनल मैच खेला गया। जिसमें शांति ग्रीन एनर्जी ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पारस पावर में निर्धारित 8 और में 79 रन बनाए और 80 रन का लक्ष्य शांति ग्रीन एनर्जी के समक्ष रखा लेकिन शांतिग्रीन एनर्जी की टीम निर्धारित ओवरों में 67 रन ही बना पायी।
