Headlines

काला पत्थर परिवहन करते चालक गिरफ्तार

बिलासपुर। काला पत्थर परिवहन करने वाला वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से काला पत्थर व वाहन जब्त किया है।

बिल्हा पुलिस ने बताया कि 2 अक्टूबर को स्थायी वारंट की पतासाजी के दौरान झाल मोड़ के पास माजदा वाहन अवैध रूप से खनिज काला पत्थर (फर्श) ले जा रहे थे। वाहन को रूकवाकर पूछताछ किया जो वाहन में लोड खनिज काला पत्थर के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। माजदा क्रमांक सीजी 6 जीजेड 0571, माजदा क्रमांक सीजी 6जीक्यू 3023, माजदा क्रमांक सीजी 4 एमएम 1351, माजदा क्रमांक सीजी 4 पीएक्स 8189 व चालको को थाना लाकर इस्तगासा तैयार किया गया है। पुलिस ने आरोपी हिलेश यादव (23) निवासी बिरकोनी महासमुन्द जिला महासमुन्द, दुर्गेश यादव (23) महासमुन्द महासमुन्द, मनीराम यादव (23) निवासी बरबसपुर महासमुन्द, डाहरू यादव (35) निवासी बिरकोनी महासमुन्द को गिरफ्तार किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *