Headlines

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंत, बुजुर्ग ने पत्नी की कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला स्थित संगम नगर में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की चापड़ से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, संगम नगर निवासी बंचूराम सोनवानी अपनी पत्नी सुमित्रा सोनवानी, बेटे और बहू के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि बंचूराम अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

मंगलवार शाम करीब 4 बजे घर में मौजूद बंचूराम ने अचानक चापड़ उठाकर सुमित्रा पर कई वार कर दिए। हमले में गंभीर रूप से घायल सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय बेटा और बहू घर में निर्माण कार्य में व्यस्त थे।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *