Headlines

आसमान से बरस रही आग: कई राज्यों में पारा 48 डिग्री के पार; छह दिन तक ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शुक्रवार को देश के कई हिस्सों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। लगातार बढ़ती गर्मी और रात के समय भी तापमान में राहत न मिलने के कारण लोगों में हीट स्ट्रेस तेजी से बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में 28 मई तक हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।

28 मई तक हीटवेव की चेतावनी
आईएमडी के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 से 28 मई के बीच गंभीर हीटवेव की स्थिति रहने की आशंका है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी अगले कई दिनों तक लू चलने का अनुमान है। राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है और पश्चिमी राजस्थान में 24 से 28 मई तक गंभीर हीटवेव की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और हिमालयी राज्यों के कुछ हिस्सों में भी अलग-अलग दिनों में लू का असर देखने को मिलेगा।

दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने ली करवट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा और तेलंगाना में वॉर्म नाइट यानी बेहद गर्म रातों की भी चेतावनी दी है। विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति ज्यादा खतरनाक होती है क्योंकि रात में तापमान कम न होने से शरीर को दिनभर की गर्मी से उबरने का मौका नहीं मिलता।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार सुबह दिल्ली और एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले दो घंटों के दौरान तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलने के बाद मध्यम से तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *