Headlines

वीडी सतीशन होंगे केरल के नए सीएम, 10 दिन कांग्रेस ने की घोषणा; बोले- एक नए युग की शुरुआत होगी

नई दिल्ली: केरल में कई दिनों की राजनीतिक हलचल, बैठकों और अंदरूनी खींचतान के बाद आखिरकार कांग्रेस ने बड़ा फैसला ले लिया है। कांग्रेस नेतृत्व ने वीडी सतीशन को केरल का नया मुख्यमंत्री चुन लिया है। इसके साथ ही राज्य की राजनीति में नई पीढ़ी के नेतृत्व की शुरुआत मानी जा रही है। दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं दीपादास मुंशी, मुकुल वासनिक और अजय माकन ने उनके नाम का आधिकारिक एलान किया।

कांग्रेस नेताओं की तरफ से प्रेस वार्ता में बताया गया कि वीडी सतीशन राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। केरल में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे और 4 मई को नतीजे घोषित किया गया। विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के 10 दिन बाद कांग्रेस ने मुख्यमंंत्री के नाम की घोषणा की है।

एक नए युग की शुरुआत होगी- वीडी सतीशन
केरल के मुख्यमंत्री नामित होने के बाद, वीडी सतीशन ने कहा, ‘एक नए युग की शुरुआत होगी, एक नए केरल की। हम जानते हैं कि केरल की आर्थिक स्थिति नाजुक है। हमें उम्मीद है कि हम सब कुछ बदल सकते हैं। एआईसीसी के सभी नेताओं ने मुझे फोन करके बधाई दी।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वे आज राज्यपाल से मिलेंगे, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे अपनी पार्टी और गठबंधन के नेताओं से इस बारे में चर्चा करनी होगी।’ केरल के विधानसभा चुनाव की 140 सीटों में कांग्रेस-नीत यूडीएफ गठबंधन को 102 सीटें, सीपीआईएम-नीत एलडीएफ गठबंधन को 35 सीटें और एनडीए को मात्र तीन सीटों से संतोष करना पड़ा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *