Headlines

कार चालक को नहीं दिखा ट्रेलर, भीषण टक्कर से 1 की मौत, 10 घायल

बिलासपुर। बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर रविवार की सुबह कार चालक अचानक ध्यान भटक गया और आगे-आगे सडक़ पर चल रहे ट्रेलर वाहन दिखाई नहीं दिया। जिससे तेज रफ्तार कार ट्रेलर के पीछे घुस गई। इस हादसे से एक युवती की मौत हो गई। वहीं, 9 युवक-युवतियां गंभीर रुप से घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रतनपुर पुलिस ने बताया कि रायपुर के रमाकुंड, समता कॉलोनी मंगल बाजार क्षेत्र से 5 युवक और 5 युवतियां ईको वाहन में सवार होकर घूमने निकले थे। रविवार की सुबह 11.30 बजे सभी रतनपुर घूमने के बाद चैतुरगढ़ जाने के लिए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान बेलतरा के आगे बेलपारा के पास ईको वाहन चालक को कोहरा के कारण सडक़ ठीक से दिखाई नहीं दिया और तेज रफ्तार कार सामने चल रहे ट्रेलर के पीछे जा घुसी। हादसे के बाद ईको कार ट्रेलर में बुरी तरह फंस गई। इस हादसे में कार सवार एक युवती काजल साहू की मौत हो गई। जबकि 9 युवक-युवतियों को चोटें आई है। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले की पुलिस जांच शुरू कर दी है।

ट्रेलर को धक्का मारते जा रही थी कार

बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक को कार के फंसने की जानकारी तत्काल नहीं हो सकी और वह वाहन को आगे बढ़ाता रहा। ईको कार ट्रेलर के साथ घिसटती हुई तेज रफ्तार में काफी दूर तक चली गई। पीछे से अन्य लोगों द्वारा ट्रेलर चालक को हादसे की जानकारी दी। तब चालक ने वाहन रोका और नीचे उतरकर घायलों के पास गए।

सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए सिम्स रेफर किया गया है। अन्य घायलों का भी अस्पताल में इलाज जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *