Headlines

सडक़ किनारे छात्र की मिली लाश, हत्या की आशंका

बिलासपुर। सडक़ किनारे एक छात्र की लाश मिली है। जिससे आसपास हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम जांच करने मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान रायगढ़ जिला निवासी के रुप में हुई है। छत्र की हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

तोरवा पुलिस ने बताया कि रायगढ़ जिले के घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार गुप्ता (29) बिलासपुर के दयालबंद में अपने एक दोस्त के साथ किराए के मकान में रहता था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। सोमवार को उसका शव लालखदान के संत नगर के पास सडक़ किनारे मिला। युवक की लाश देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। युवक की मौत की खबर मिलने पर घरघोड़ा से उसके परिजन भी बिलासपुर पहुंचे। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि उत्तम ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी की है।

पीएम रिपोर्ट से होगा खुलासा

मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। बताया जा रहा है कि उत्तम रविवार सुबह अपने कमरे से निकला था। इसके बाद सोमवार को उसका शव मिला। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। दोस्त के साथ किराए के मकान में रहता था युवक

पुलिस दोस्त व परिचितों से पूछताछ करेगी

छात्र ने जहर कहां और किन हालात में पिया, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस उसके दोस्त और परिचितों से पूछताछ कर रही है। साथ ही किराए के मकान से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मौत की वजह और घटनाक्रम का पता लगाने में जुटी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *