
बिलासपुर। बिलासपुर एसीसीयू की टीम और सकरी पुलिस टीम ने मिलकर पंजाब के अमृतसर में दबिश देकर अंतरराज्यीय हेरोइन का मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी को बिलासपुर ले आई है। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
सकरी पुलिस ने बताया कि सकरी क्षेत्र में पहले पकड़ा गया था ड्रग पेडलर पूर्व में बिलासपुर पुलिस द्वारा उसलापुर बाजार के पास से आरोपी दीपक वालिया (32) निवासी अमृतसर, हाल मुकाम उसलापुर बिलासपुर को रंगे हाथों पकड़ा था। उसके पास से 11.73 ग्राम हेरोइन (कीमत 2 लाख 50 हजार और 10 हजार 500 नगद जब्त किए गए थे। उसके खिलाफ थाना सकरी में नारकोटिक्स एक्ट (हृष्ठक्कस् ्रष्ह्ल) की धारा 21, 22, 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था। ड्रग पेडलर दीपक वालिया से कड़ाई से पूछताछ और बिलासपुर साइबर सेल से मिले तकनीकी इनपुट के आधार पर यह खुलासा हुआ कि बिलासपुर में खपाए जा रहे इस नशे का मुख्य तार अमृतसर के मुख्य सप्लायर रविंद्रजीत सिंह उर्फ रिंकू से जुड़ा हुआ है। एसएसपी श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर ए.सी.सी.यू. बिलासपुर और थाना सकरी की एक विशेष टीम अमृतसर (पंजाब) रवाना की गई। पुलिस ने आरोपी रविंद्रजीत को पंजाब में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सकरी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शिंदे, एएसआई सुरेंद्र तिवारी, राजेश्वरधर दीवान, एसीसीयू के आरक्षक राकेश यादव व रमेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।
