Headlines

रिटायर्ड एसईसीएलकर्मी से 66 लाख की धोखाधड़ी

 

 

बिलासपुर। निवेश में भारी मुनाफा दिलवाने का झांसा देकर महिला ठग ने रिटायर्ड एसईसीएलकर्मी से 66 लाख की धोखाधड़ी की है। मुनाफा की राशि प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त पैसा जमा करने कहा तब उन्हें ठगी के बारे में पता चला। इस मामले में साइबर रेंज पुलिस अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरकंडा पुलिस ने बताया कि अशोक नगरबिरकोना निवासी कुलदीप सिंह ठाकुर पिता स्व. जेएस ठाकुर (63) बीते नवंबर 2022 में एसईसीएल से डिप्टी जीएम विद्युत यांत्रिकी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। 2 जून 2026 की सुबह 9.30 बजे उनके इंस्टाग्राम के माध्यम से कुमारी तनिशा ठाकुर मोबाईल नंबर 86557 40367 इंस्टाग्राम आईडी के धारक के माध्यम से संपर्क व जान पहचान हुई। पीडि़त के मोबाइल नंबर पर तनिशा ठाकुर ने वाट्सएप चैटिंग की। इसी दौरान तनिशा ठाकुर ने बताया कि वह आगरा सेक्टर 14 गुरूग्राम निवासी है और गुरूग्राम में निजी की कंपनी में फायनेंस मैनेजर के पद पर कार्यरत है। महिला अपनी कई फोटो भी पीडि़त को पोस्ट किया। पीडि़त बुजुर्ग ने शेयर और म्युच्वल फंड में नुकसान होने के बारे में बताया। तब तनिशा ठाकुर कहा कि यदि आप मेरी तरह यूएस मार्केट में ट्रेडिंग करोगे तो बहुत अधिक लाभ होगा। उन्होंने पीडि़त की मदद करने का पूरा भरोसा दिया। बुजुर्ग ने अनिशा ठाकुर की बातों पर विश्वास करके यूएस मार्केट में ट्रेडिंग कर निवेश कराना शुरू कर दिया। निवेश कार्य करने के एक एप डाउनलोड कराकर ट्रेडिंग कार्य कराया गया है।

जानिए कब कब बुजुर्ग ने पैसे जमा किए

इस बीच बुजुर्ग ने अपने एक्सीस बैंक शाखा सीपत रोड सरकंडा के माध्यम से तनिशा के बताए खाता नंबर में 27 जुलाई 2026 को 1700000 रुपए, 27 अगस्त 2026 को 10 लाख रुपए, 3 सितंबर 2026 को 10 लाख रुपए, 8 सितंबर 2026 को 40 लाख रुपए, 18 सितंबर 2026 को 10 लाख रुपए, 21 सितंबर 2026 को 15 लाख रुपए समेत कुल 66 लाख रुपए जमा किए।

पीडि़त ने डॉयल 1930 में रिपोर्ट दर्ज कराया

जब बुजुर्ग ने लाभांश धनराशि का आहरण करने की बात कही तो ठग द्वारा टेक्स के रूप मे अग्रीम धनराशि जमा करने के लिए बोला गया। तब पीडि़त को धोखाधड़ी के बारे में अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने डॉयल 1930 में रिपोर्ट दर्ज कराया। इस मामले की पुलिस जांच शुरू कर दी है।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *