Headlines

समारोह में मितानिनों को किया गया सम्मानित

बिलासपुर। ग्राम पंचायत लुतरा में सोमवार को मितानिन सम्मान सामारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चन्द्रमणी मरावी ने कहा कि मितानिन बहनें केवल स्वास्थ्य तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण सामाजिक जागरूकता व शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मितानिन बहनों के सक्रियता के चलते गांव में शिशु मृत्यु व माता मृत्यु की दर में कमी आई है। मितानिन संस्थागत प्रसव ,टीबी, कुष्ठ, बीपी शुगर ,मोतियाबिंद व खतरे वाले गर्भवती माताओं को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ले जाने मे महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मितानिनों को श्रीफल पुष्प गुच्छ साड़ी देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मितानिन सावित्री मरावी, दिलकुवर ,सुनीता, हसीना शामिल रही, इसके अलावा मितानिन प्रशिक्षिका कौशिल्या साहू, जिला समन्वयक पुनीता वर्मा, ब्लाक समन्वयक हीरालाल यादव का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के समाज प्रमुख वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों जिसमें अर्जुन सिंह, सुकलाल, भान सिंह, शेर मोहम्मद, रामाधार स्वच्छता दीदी आयत्री बाई,पुष्पा अमरीका, विजय बाई,को भी श्रीफल शाल देकर पंचायत प्रतिनिधि के द्वारा सम्मानित कर आशिर्वाद लिया गया कार्यक्रम में जीवन सिदार उपसरपंच, संतोष गंधर्व, ढोलाराम, नारायण सिंह, विधुन सिंह शहनाज ,अब्दुल गफ्फार, आयोध्या केंवट, कृष्णकुमार पूर्व उपसरपंच, सचिव देव ठाकुर अब्दुल गफ्फार उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *