Headlines

IPL 2026: अब टॉप-4 की कुर्सी पर बैठने के लिए आठ टीमों के बीच ‘मारामारी’! मुंबई और लखनऊ बाहर

मुंबई: आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। लीग चरण के आखिरी मुकाबले नजदीक हैं और हर मैच प्लेऑफ की तस्वीर बदल रहा है। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर हराकर न सिर्फ दो अहम अंक हासिल किए, बल्कि अंक तालिका में शीर्ष स्थान भी कब्जा लिया। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गए। अब कुल आठ टीमें अभी भी शीर्ष चार में जगह बनाने की लड़ाई में हैं।

टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
आरसीबी (RCB) 11 7 4 0 14 +1.103
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 11 7 4 0 14 +0.737
गुजरात टाइटंस (GT) 11 7 4 0 14 +0.228
पंजाब किंग्स (PBKS) 10 6 3 1 13 +0.571
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 11 6 5 0 12 +0.185
राजस्थान रॉयल्स (RR) 11 6 5 0 12 +0.082
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 10 4 5 1 9 -0.169
दिल्ली कैपिटल्स (DC) 11 4 7 0 8 -1.154
मुंबई इंडियंस (MI) (बाहर) 11 3 8 0 6 -0.585
लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) (बाहर) 11 3 8 0 6 -0.907

1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
आरसीबी इस समय 11 मैचों में 14 अंकों के साथ नंबर-एक पर है। टीम का नेट रन रेट +1.103 है, जो बाकी दावेदारों से काफी बेहतर है। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम संतुलित नजर आ रही है। बल्लेबाजी में गहराई है और गेंदबाजी भी असरदार रही है।

क्या चाहिए?

एक और जीत उन्हें लगभग सुरक्षित कर देगी।
16 अंक आमतौर पर प्लेऑफ के लिए पर्याप्त माने जाते हैं।
अगर बचे हुए मैच जीतती है, तो टॉप-2 में रहकर क्वालिफायर-1 खेलेगी।
टॉप-2 में रहने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *