Headlines

यमुना में डुबकी लगाने कूदे पांच किशोर डूबे, तीन की हालत गंभीर, एक की तलाश जारी…

आगरा: आगरा के बल्केश्वर घाट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यमुना में डुबकी लगाने के लिए कूदे छह किशोर डूब गए। ये देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तत्काल की यमुना में तलाश करते हुए पांच किशोर बाहर निकाल लिए गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो की हालत स्थिर है। तीसरे बालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

डीसीपी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि बल्केश्वर घाट पर ये हादसा हुआ है। पांच किशोरों को बाहर निकाल लिया गया है। एक की तलाश अभी जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *