Headlines

मुख्यमंत्री सतीशन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य के विकास मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशान ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत यूडीएफ की जीत के बाद मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी प्रधानमंत्री मोदी से पहली औपचारिक मुलाकात थी। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों नेताओं की मुलाकात की जानकारी साझा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सतीशन ने केरल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री से चर्चा की और राज्य के भविष्य के विकास के लिए केंद्र सरकार से हर संभव सहयोग और समर्थन का अनुरोध किया।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को केरल की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य-नाट्य कला कथकली का प्रतीक मानी जाने वाली एक कथकली नर्तक की प्रतिमा भी भेंट की। इसे केरल की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *