Headlines

बिलासपुर नगर निगम का कथित ₹1.15 करोड़ सौदा फिर चर्चा में, पुराना वायरल वीडियो बना सियासी मुद्दा

बिलासपुर | 30 जून 2026।
बिलासपुर नगर निगम से जुड़े कथित भ्रष्टाचार का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। करीब दो वर्ष पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल होने के बाद पूरे प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है। वायरल वीडियो में नगर निगम के तत्कालीन महापौर पर कथित तौर पर 1 करोड़ 15 लाख रुपये के लेन-देन का आरोप लगाए जाने का दावा किया जा रहा है।

मामले में नगर निगम के पूर्व संपदा अधिकारी राजेश देवांगन का नाम भी सामने आ रहा है। वहीं यह भी दावा किया जा रहा है कि उनके नाम से फर्जी शिकायत तैयार कर पूरे मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की गई थी।

जानकारी के अनुसार, आरटीआई एक्टिविस्ट एवं भाजपा नेता अनुभव तिवारी पर भी ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया गया था। हालांकि संबंधित शिकायतों की जांच पहले ही की जा चुकी है। जांच में कथित फर्जी शिकायत को आधारहीन बताया गया था, जबकि अनुभव तिवारी की शिकायत को भी पुलिस द्वारा पूर्व में खारिज किए जाने की बात सामने आई है।

आरोपों के मुताबिक, गणेश ट्रेडर्स को कथित तौर पर नियमों के विपरीत टेंडर दिलाने के एवज में 1 करोड़ 15 लाख रुपये के लेन-देन का जिक्र वायरल वीडियो में होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में पूर्व संपदा अधिकारी कथित रूप से इस पूरे सौदे का उल्लेख करते दिखाई दे रहे हैं।

फिलहाल, वीडियो के दोबारा वायरल होने के बाद मामला एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि वायरल वीडियो में किए गए दावों और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही इस संबंध में किसी सक्षम एजेंसी द्वारा कोई नई आधिकारिक पुष्टि की गई है। संबंधित पक्षों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *