Headlines

कांग्रेस संगठन ने राकेश यादव पर जताया भरोसा, जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) बिलासपुर का उपाध्यक्ष नियुक्त

बिलासपुर। कांग्रेस संगठन ने अनुभवी और सक्रिय नेता राकेश यादव को जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) बिलासपुर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नियुक्ति की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री से सौजन्य भेंट कर नई जिम्मेदारी सौंपने पर उनका आभार व्यक्त किया।

राकेश यादव लंबे समय से कांग्रेस संगठन और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। वे नगर पालिका तिफरा के पूर्व पार्षद रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने शहर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर में संयुक्त महामंत्री, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिल्हा में उपाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा में महामंत्री तथा असंगठित मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी को नई मजबूती प्राप्त होगी।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत करने और आम जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *