Headlines

चेक में कुटरचना कर 3 लाख 38 हजार रुपए किया आहरण , बैंककर्मियों को भेजा जेल

बिलासपुर। बिल्हा स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और सेवा सहकारी समिति में 3 लाख 38 हजार रुपये का फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस ने पुलिस ने बैंक के कर्मचारियों और सेवा सहकारी समिति के प्राधिकृत अधिकारी को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

बिल्हा पुलिस ने बताया कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित गुमा क्रमांक-63 में अलग-अलग कार्यवाही प्रस्तावों के जरिए तीन चेक जारी किए गए थे। इनमें पहला चेक 51,900 रुपए, दूसरा 1,82,080 रुपए और तीसरा 80,150 रुपए का था। इन चेकों पर हस्ताक्षर होने के बाद अंकों में हेरफेर कर रकम बढ़ा दी गई। मामले की जांच में पता चला कि 51,900 रुपये के चेक को 89,900 रुपए, 1,82,080 रुपए के चेक को 2,82,080 रुपए और 80,150 रुपए के चेक को 2,80,150 रुपए कर दिया गया। इस तरह स्वीकृत राशि से अतिरिक्त कुल 3 लाख 38 हजार रुपए का आहरण किया गया।

निरस्त करने के बजाए राशि निकालकर दे दी

मामले में शिकायतकर्ता राजकुमार बरगाह ने 26 सितंबर 2026 को बिल्हा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में आरोप है कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बिल्हा के लेखापाल ऋषिकेश पाण्डेय ने कथित रूप से काट-छांट किए गए चेक को पास करने के लिए हस्ताक्षर किए। वहीं कैशियर संजय सिंह बघेल ने चेक को निरस्त करने के बजाय उसके आधार पर नकद राशि निकालकर दे दी।

शिकायतकर्ता भी निकला आरोपी
समिति के प्रस्ताव रजिस्टर में भी छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने आई है। जांच में शिकायतकर्ता राजकुमार बरगाह की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। पुलिस का आरोप है कि प्रस्ताव रजिस्टर में हुई काट-छांट की जांच नहीं की गई और बाद में बैंक कर्मचारियों पर जिम्मेदारी डालते हुए शिकायत दर्ज कराई गई।

पहले दो अधिकारियों को मिली थी अग्रिम जमानत

इस मामले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बिल्हा के सुपरवाइजर हितेश सलूजा और शाखा प्रबंधक लक्ष्मण कौशिक को भी आरोपी बनाया गया था। दोनों को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद 21 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार जमानत पर रिहा किया गया था।

इन तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

बिल्हा पुलिस ने 21 नवंबर 2026 को पर्याप्त साक्ष्य मिलने के आधार पर तीन आरोपी ऋषिकेश पाण्डेय (46), बैंक कर्मचारी। संजय सिंह बघेल (39) बैंक कर्मचारी। राजकुमार बरगाह (48), सेवा सहकारी समिति गुमा के प्राधिकृत अधिकारी व सह-अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *