Headlines

छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों का BCCI इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट 2026 के लिए चयन

रायपुर, 25 जून। छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गर्व की बात है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के तीन होनहार खिलाड़ियों का चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा आयोजित इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट-2026 के लिए किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 6 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक बेंगलुरु में आयोजित होगी।

ऑल इंडिया जूनियर एवं सीनियर चयन समिति द्वारा देशभर के उभरते खिलाड़ियों में से छत्तीसगढ़ के वरुण सिंह भुई, मयंक वर्मा और आशीष पांडे का चयन किया गया है। तीनों खिलाड़ी अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस टूर्नामेंट में चयनित खिलाड़ियों को देश के सर्वश्रेष्ठ युवा क्रिकेटरों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा। प्रत्येक खिलाड़ी तीन मल्टीडे मुकाबले खेलेगा, जिससे उन्हें लंबी अवधि के मैचों का अनुभव मिलेगा और उच्च स्तरीय क्रिकेट में अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिलेगा।

इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट को भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सितारों को तैयार करने का महत्वपूर्ण मंच माना जाता है। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय एवं पेशेवर क्रिकेट में आगे बढ़ने के अवसर भी बढ़ जाते हैं।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने तीनों खिलाड़ियों के चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि तीनों खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल प्रदेश, बल्कि देशभर में छत्तीसगढ़ क्रिकेट का नाम रोशन करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *