Headlines

कोटा में विवाद सुलझाने पहुंचे युवक पर तब्बल से हमला, सिर-गर्दन में गंभीर चोट

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र में दो भाइयों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे एक युवक पर तब्बल से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने मामले की शिकायत कोटा थाने में दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, लारीपारा छेरकाबांधा निवासी जय प्रकाश किसान शनिवार शाम गांव के अबला साहू उर्फ छोटा और उसके छोटे भाई के बीच हो रहे विवाद की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने दोनों भाइयों को समझाइश देकर विवाद शांत कराया और उन्हें घर भेज दिया।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान गांव में बिजली गुल हो गई। आरोप है कि अंधेरे का फायदा उठाकर विवाद दोबारा बढ़ा और जय प्रकाश पर तब्बल से हमला कर दिया गया। हमले में उनके सिर, गर्दन समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल जय प्रकाश को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया।

घटना की शिकायत घायल के परिजनों ने कोटा थाने में की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *