नई दिल्ली, 11 जून 2026: कांग्रेस ने बुधवार को नई दिल्ली में एक आपातकालीन बैठक आयोजित की, जिसमें एआईसीसी महासचिवों, प्रभारियों और पीसीसी अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई, मध्य प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी, तेलंगाना के अध्यक्ष बोम्मा महेशकुमार गौड़, गोवा के अध्यक्ष गिरीश चोडंकर और पंजाब के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग भी मौजूद रहे।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बैठक की घोषणा करते हुए कहा कि यह बैठक वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि यह कदम मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में सोमवार को हुई इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद उठाया गया।
कांग्रेस नेता ने कहा, “यह पत्र जल्द ही भारत के मुख्य न्यायाधीश को सौंप दिया जाएगा और विपक्षी दल लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हैं।”
इंडिया ब्लॉक की अगली बैठक अगस्त हैदराबाद में होगी। मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि गठबंधन के सभी दल अब हर दो महीने में बैठक करेंगे ताकि राष्ट्रीय मुद्दों पर सहयोग और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का मुकाबला करने के लिए रणनीति मजबूत की जा सके। सोमवार की बैठक में कुल 25 पार्टियों ने भाग लिया।
इस बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। इंडिया ब्लॉक की पार्टियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर वोट की लूट और चुनावी कदाचार के मामलों पर भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजने का फैसला किया। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग पर भी सर्वसम्मति बनी, क्योंकि नीट और सीबीएसई परीक्षाओं में लाखों छात्रों के साथ विश्वासघात हुआ है।
