Headlines

SIR के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, रायपुर में निकला पैदल मार्च

रायपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोमवार को रायपुर में विरोध प्रदर्शन किया शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दोपहर पैदल मार्च निकाला गया।

प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने मतदाता सूची और SIR प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कुछ मुद्दों को लेकर ‘वोट चोरी’ के आरोप भी लगाए हैं।

प्रदर्शन से पहले सुखदेव भगत ने राजीव भवन स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया। वहीं, इससे पहले चरणदास महंत के निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित हुई, जिसमें विधानसभा से जुड़े विषयों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *