Headlines

आत्मानंद स्कूलों में भी भर्ती की तैयारी, 1812 संविदा पदों के लिए अक्टूबर से आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इन स्कूलों में कुल 6,812 शिक्षकीय पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, शासकीय विद्यालयों में 5 हजार नियमित पदों पर सीधी भर्ती छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होगी।

नियमित भर्ती के तहत सहायक शिक्षक के 2,292, सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के 200, शिक्षक के 1,654 और व्याख्याता के 854 पद शामिल हैं। इनमें ई-संवर्ग के 2,227 और टी-संवर्ग के 2,773 पद हैं।

तीन भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित

भर्ती परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक पद के लिए लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को होगी। शिक्षक पद की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 और व्याख्याता पद की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) पद की परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।

सहायक शिक्षक और शिक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, व्याख्याता पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

आत्मानंद स्कूलों में 1,812 संविदा पद

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1,812 संविदा शैक्षणिक पदों पर भी भर्ती की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग पहली बार इन पदों के लिए केंद्रीयकृत कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा आयोजित करने की तैयारी में है।

इन पदों के लिए भर्ती अधिसूचना सितंबर में जारी की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर से शुरू होने की तैयारी है। विभाग का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर सरकारी और उत्कृष्ट विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *