Headlines

एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने रंजेश सिंह का मनाया जन्मदिन, कहा— छात्र हितों की लड़ाई में निभा रहे अग्रणी भूमिका

 

बिलासपुर। जन्मदिन के खास मौके पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह का केक कटवाकर जन्मदिन मनाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर विनोद जाखड़ ने रंजेश सिंह की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और छात्र हितों के लिए किए जा रहे संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने छात्र समस्याओं को लेकर हमेशा मजबूती से आवाज उठाई है। शिक्षा, छात्रवृत्ति, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और युवाओं के अधिकारों को लेकर उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि छात्र राजनीति में रंजेश सिंह ने अपनी मेहनत और नेतृत्व क्षमता से अलग पहचान बनाई है तथा संगठन को उनसे भविष्य में भी बड़ी अपेक्षाएं हैं। उन्होंने आगामी एनएसयूआई चुनावों में आयु संबंधी मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि “एनएसयूआई हमेशा अपने कार्यकर्ताओं और छात्रों के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी। जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया और रंजेश सिंह के स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *